गोण्डा मंगलम गैस प्रतिष्ठान की मनमानी के आगे उपभोक्ता परेशान गैस बुक करने के कई दिनों बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर


गोंडा
जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद गैस आपूर्ति में लापरवाही का मामला सामने आया है।


गोण्डा जिले में मंगलम गैस प्रतिष्ठान की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर बुक कराने के कई दिनों बाद भी उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है।

बताया जा रहा है कि एक उपभोक्ता ने 24 मार्च को गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। इससे उपभोक्ता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसी संचालकों के साथ लगातार बैठकें कर गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद मंगलम गैस प्रतिष्ठान के संचालक और कर्मचारी प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए मनमानी पर उतारू हैं।

गैस एजेंसी पर मौजूद कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि गैस बुकिंग के बाद कई-कई दिनों, यहां तक कि हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है, गैस एजेंसी संचालक द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे अतिमहत्वपूर्ण घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और कब तक उपभोक्ताओं को इस समस्या से राहत मिल पाती है।

रिपोर्ट अय्यूब आलम खान.....

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...