गैस एजेंसी पर बवाल: बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में हुई जमकर मारपीट, 14 पर केस दर्ज...

 महराजगंज:-घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया है।

 कैसे शुरू हुआ विवाद?---

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जोगिया गांव स्थित गैस एजेंसी पर नियमित रूप से बुकिंग की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान खानपुर गांव से आए आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने पहले अपनी बुकिंग पर्ची काटने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

कर्मचारियों द्वारा मना करने पर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई।

 कर्मचारियों पर हमला, फिर पलटवार--

आरोप है कि उपभोक्ताओं ने एजेंसी के कर्मचारी दिवाकर सिंह को डंडे से बुरी तरह पीट दिया, वहीं अन्य कर्मचारी संदीप यादव और सूरज को भी निशाना बनाया गया।

घटना देखकर मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने कर्मचारियों पर हमला करने वाले उपभोक्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद जोगिया गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

 पुलिस की कार्रवाई-

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने उपभोक्ता पक्ष के आसिफ अली, मेराज अली, सादिक अली, अनीस अली, सिकंदर अली, अकरम अली तथा दूसरे पक्ष के कमलेश सिंह (एजेंसी मालिक), संदीप यादव, दिवाकर सिंह, रमेश गोंड, मनीष चौधरी, नंदकिशोर, नमन पाल और उपेंद्र चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उन्हें शांति भंग में चालान किया गया है।

 क्षेत्र में चर्चा का विषय--

घटना के बाद इलाके में गैस एजेंसी पर सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्था प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  

गैस एजेंसी पर बवाल: बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में हुई जमकर मारपीट, 14 पर केस दर्ज...

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...