गोण्डा नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में 68 विकास कार्यों को मिली मंजूरी सभी 27 वार्डो की बदलेगी सूरत

गोंडा के नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में आगामी वर्ष के लिए 84.46 करोड़ के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। 

नगर पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2025-26 में आय-व्यय का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। 

नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के सभी 27 वार्डों के 115 प्रस्तावों और सड़क, नाली समेत 68 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। 

वहीं सभासदों के विरोध के चलते घर-घर कूड़ा उठाने का शुल्क लेने वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। 

बैठक का संचालन एसडीएम व प्रभारी ईओ विशाल कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 तक अवशेष धनराशि 38.29 करोड़ थी। लेकिन 28 फरवरी 2026 तक 49.58 करोड़ आय हुई। यानी कुल आय 87.88 करोड़ हुआ। जिसमें 48.47 करोड़ खर्च किए गए हैं और 39.41 करोड़ बचे हैं। आगामी वर्ष में 62.96 करोड़ खर्च किए जाने का अनुमान हैं

बोर्ड बैठक में कुल 116 प्रस्तावों को पटल पर रखा गया। जिनमें इन प्रस्तावों के महत्वपूर्ण कार्यो में सिविल लाइन चौकी से आरटीओ आफिस तक नाली निर्माण, पंतनगर में दो कार्य रबड़मोल्ड इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, महरानीगंज वार्ड में अतीक ठेकेदार के घर के निकट सीसी रोड व नाली निर्माण, मकार्थीगंज में बरियारपुरवा में पूर्व सभासद विनोद कुमार के घर के निकट नाली निर्माण और रबरमोल्ड इंटरलाकिंग कार्य, बड़गांव में फैज रैनी के घर के पास आरसीसी नाला व स्लैब निर्माण, साहेबगंज में मारवाड़ इंटर कालेज के सामने नया नाली निर्माण और रबरमोल्ड इंटरलाकिंग, सिविल लाइन प्रथम में शिवपुरी कालोनी में नाली निर्माण और रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग 

 सेमरा दम्मन में विष्णु के घर से शिव ट्रेडर्स तक इंटरलाकिंग निर्माण, शास्त्री नगर तोपखाना सीसी रोड व नाली निर्माण, इमामबाड़ा में नाली निर्माण और रबरमोल्ड इंटरलाकिंग, महराजगंज में इंटरलाकिंग उच्चीकरण व नाली मरम्मत, पटेल नगर पूर्वी में सीसी इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, रानीबाजार में इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, छेदी पुरवा में बड़गांव चौराहे के पास इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, आवास विकास कालोनी में मकान संख्या 2020 के निकट सड़क इंटरलाकिंग नाली मरम्मत व क्रास ड्रेन निर्माण के अलावा करीब सभी वार्डो में नाली निर्माण, नाली मरम्मत व रबड़मोल्ड इंटरलाकिंग आदि कराए जाने हैं।

इसके अतिरिक्त बोर्ड बैठक में तीन कार्यों के नामों के बदलाव को मंजूरी दी गई है। 

जिनमें अम्बेडकर चौराहे से डिग्री कालेज चौराहे तक सड़क का नाम राजा देवीबख्श सिंह करने व सिविल लाइन में चेतना पार्क का नाम स्वतंत्रता सेनानी लाल बिहारी टंडन के नाम पर करने और अम्बेडकर चौराहे से जेल रोड की सड़क का नाम अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी करने की स्वीकृति भी दी गई।

वहीं बैठक में अनूप कुमार श्रीवास्तव बंटी, फहीमसिद्दीकी, प्रकाशआर्य हीरु, मो इसराइल, वैभव, बब्लू सोनी, विनय शर्मा, शाहिद अली कुरैशी, अब्दुल्ला अंसारी, शशांक श्रीवास्तव छोटू, अलंकार सिंह, आफताब तनहा, सुड्डन सिंह, धर्म प्रकाश शुक्ला,अब्दुल सईद, मिथुन कौशल आदि सभासद गण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...