नवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में दिखा प्रशासन: डीएम-एसपी ने मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा और सुविधाएं।

 नवरात्रि से पहले अलर्ट मोड में दिखा प्रशासन: डीएम-एसपी ने मंदिर पहुंचकर परखी सुरक्षा और सुविधाएं।



महराजगंज :-आगामी चैत्र नवरात्रि को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवरात्रि में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से बातचीत कर पूजन-दर्शन की व्यवस्था की जानकारी ली और परिसर में सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।

 *क्या-क्या दिए गए निर्देश?* 

निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति और अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम-एसपी ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए—

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश

श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा

बैरिकेडिंग, पंडाल और विश्राम स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम स्थापित करने पर जोर

भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती

यातायात और रूट प्लान को सुचारू रखने के निर्देश

पार्किंग, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था करने को कहा

 *श्रद्धालुओं से अपील* 

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी लोग सुरक्षित और सुविधापूर्वक दर्शन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि इस बार नवरात्रि को लेकर हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...