भ्रष्टाचार व टेंडर में धोखाधड़ी मामले में बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात डी सी निर्माण गिरफ्तार

रिपोर्ट अय्यूब आलम 

गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व प्रभारी क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-884/25, धारा 318, 352, 351(3) बीएनएस व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विद्याभूषण मिश्रा को उनके कार्यालय (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोण्डा) से गिरफ्तार कर लिया गया। 



आपको बता दें कि पूरा मामला दिनांक 04.11.2025 को मा0 न्यायालय श्रीमान विशेष अपर सत्र न्यायाधीश /भ्र0नि0 कोर्ट संख्या-5 गोरखपुर के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें वादी मनोज पाण्डेय पुत्र राम इन्दर पाण्डेय नि0 ग्राम किन्की, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा बताया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग, जनपद गोण्डा में फर्नीचर आपूर्ति हेतु GEM पोर्टल के माध्यम से उनकी फर्म के चयनित होने के बाद उनसे कार्य दिलाने के नाम पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, DC (GEM) प्रेम शंकर मिश्र एवं DC (Civil) विद्याभूषण मिश्र द्वारा लगभग ₹50 लाख की अवैध धनराशि की मांग की गई, वादी द्वारा आंशिक रूप से धनराशि देने के बाद भी शेष धनराशि हेतु लगातार दबाव बनाया गया तथा भुगतान न करने पर टेंडर निरस्त कराने व फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी गई। बाद में प्रार्थी का कुछ धन वापस किया गया, जबकि शेष धनराशि वापस नहीं की गई और प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। और षड्यंत्रपूर्वक उसका आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया तथा फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। जिसमें आज दिनांक 18.03.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त विद्याभूषण मिश्रा जो कि डीसी निर्माण के पद पर पदस्थापित है  को उनके कार्यालय (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोण्डा) से कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...