राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया


गोंडा। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार, 29 अगस्त 2026 को गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में धूमधाम एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के प्रबुद्धजन, विभिन्न सामाजिक एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अखिल भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेषमणि मिश्रा, अखिल भारतीय पत्रकार संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी तथा बलरामपुर के विधायक पलटू राम सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान जादूगर मिस्टर इंडिया, कवियों एवं अवधी संस्कृति से जुड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के लिए निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले महानुभावों के योगदान की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज और जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले लोगों के योगदान को पहचान दिलाना तथा उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

समारोह का एक विशेष एवं भावनात्मक क्षण उस समय देखने को मिला, जब राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘बदलता स्वरूप’ के प्रधान संपादक पवन जायसवाल का 50वां जन्मदिन भी समारोह के दौरान केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित अतिथियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

18वें स्थापना दिवस समारोह ने पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को एक मंच पर सम्मानित करने का अवसर प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...